चिन्यालीसौड़: डीएम ने चिन्यालीसौड़ व डुंडा में विद्यालयों में बनाए गए बूथों, मतदान केंद्रों और स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण
रविवार शाम 5 बजे डीएम प्रशांत आर्य डुंडा ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने ब्लॉक में बने स्ट्रांग रूम और नामांकन केंद्र को लेकर संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुधारने के कड़े निर्देश दिए। वहीं नामांकन केंद्र और स्ट्रांग रूम में आवाजाही के लिए तत्काल उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।