छतरपुर नगर: छतरपुर जिला जेल में खूनी संघर्ष, सोते समय कैदी पर जानलेवा हमला, अस्पताल से ग्वालियर रेफर
छतरपुर जिले के थाना गौरिहार अंतर्गत गांव कितपुरा के दो आरोपियों के बीच जिला जेल में शुक्रवार की देर रात करीब 2 बजे विवाद हो गया। 307 के मामले में 10 साल की सजा काट रहे कैदी हकीम सिंह पर दूसरे कैदी लक्खू माहेश्वरी ने सोते समय पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में हकीम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल से हालत बिगड़ने पर ग्वालियर रेफर किया।