सोरांव थाना क्षेत्र के पुरखीपुर गांव में रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज और आत्महत्या के कारण की पहलुओं को जांच करने में जुट गई । हालांकि घटना मामले को लेकर परिजनो में कोहराम मचा हुआ है।