शाहपुरा शहर के आसींद रोड स्थित गाडरी खेड़ा शीतला माता मंदिर के आसपास फैली गंदगी और अतिक्रमण को लेकर वार्डवासियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से मंदिर परिसर के आसपास साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।