हरदोई: सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन से रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ
Hardoi, Hardoi | Oct 31, 2025 एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती ’’राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के उपलक्ष्य में रन फाॅर यूनिटी का आयोजन हुआ। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेन्द्र कुमार एवं पश्चिमी मार्तण्ड प्रकाश ने पुलिस लाइन से हरी झण्डी दिखाकर रन फाॅर यूनिटी का शुभांरभ किया गया। जिसमें पुरूष एवं महिला पुलिस कर्मियों व एनसीसी कैडेटों ने बढ-चढकर प्रतिभाग किया।