बेतिया जिले के नरकटियागंज सहोदरा मुख्य मार्ग पर सतवरिया के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक सवार तीन किशोरों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान लड्डू कुमार के रूप में हुई है, जो डीएवी में सातवीं कक्षा का छात्र था।