बांदा: चहतारा गांव में भैंस बांधने के विवाद पर परिवार के 4 लोगों ने एक व्यक्ति को मारपीट कर किया घायल, पुलिस ने कराया मेडिकल
Banda, Banda | Dec 15, 2025 बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चहतारा गांव में भैंस बांधने के विवाद पर परिवार के 4 लोगों नें एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायल व्यक्ति ने संबंधित पुलिस से शिकायत की है। पुलिस नें शिकायत लेकर घायल व्यक्ति का डॉक्टरी एवं मेडिकल परीक्षण आज दिन सोमवार को कराया है। घायल व्यक्ति बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चहतारा गांव निवासी है।