हाजीपुर: जारंग रामपुर में अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर चालक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
लालगंज- मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग जारंग रामपुर में शनिवार को दोपहर लगभग 3:00 बजे अज्ञात वाहन के चपेट में आने से ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल चालक को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज चल रहा है।