गौरिहार: निधवा पुखरी में खुद पर गोली मारकर हत्या की साजिश रचने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम निधवा पुखरी में खुद पर फायर कर दूसरों को फंसाने की साजिश का खुलासा हुआ है। आरोपी नितिन उर्फ गौरव प्यासी ने साथियों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा था। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उनके पास से देशी कट्टा व कारतूस बरामद किए हैं। थाना प्रभारी ने बुधवार की सुबह 11 बजे बताया मुख्य आरोपी उपचाररत है।