शिवपुरी-इंदार थाना क्षेत्र अंतर्गत खतौरा गांव में शनिवार सुबह घर में मृत मिले 24 वर्षीय युवक के शव पर चोट के निशान मिलने के बाद परिजन और रिश्तेदार भड़क गए। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर में शव घर पहुंचते ही हंगामा शुरू हो गया और शाम को परिजनों ने खतौरा–ईसागढ़ मार्ग पर शव रखकर करीब डेढ़ घंटे तक चक्काजाम कर दिया। मृतक की पहचान राकेश परिहार के रूप में हुई है।