थाना बन्नादेवी पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर प्रभावि कार्यवाही करते हुए। गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे आरोपी वारिश पुत्र फतेह मोहम्मद को तहसील के पीछे सड़क किनारे से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया।