बरेली। फरीदपुर थाना क्षेत्र के केसरपुरा अड्डे के सामने हाईवे पर शुक्रवार शाम करीब सात बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ठिरिया, निजावत खान निवासी शादाब (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ पीछे बैठा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया,