भैरुंदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमलपानी में आज दिन रविवार सुबह 10 बजे खेत में हुई तार फेंसिंग में फैले करंट से एक आदिवासी मजदूर केबल वरकड़े की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही तहसीलदार सौरभ शर्मा, थाना प्रभारी घनश्याम दाँगी सहित पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा । फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है।