पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसरिया गांव स्थित बोरकाही तालाब में सोमवार की शाम करीब 7 बजे दर्दनाक हादसा हो गया। एक ही बाइक पर सवार तीन युवक अनियंत्रित होकर बाइक सहित तालाब में गिर गए। इस हादसे में एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। मृतक की पहचान बसरिया गांव निवासी आलोक कुमार सिंह (पिता – फणेश्वर सिंह)