हरदोई: कोतवाली शहर के पास पति से मिलने घर आई प्रेमिका की पत्नी और बेटी ने बीच सड़क पर की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
Hardoi, Hardoi | May 11, 2024 कोतवाली शहर क्षेत्र के कोतवाली के पास शुक्रवार रात 11 बजे पति से मिलने आई प्रेमिका की बीच सड़क पर ही पत्नी और बेटी ने पिटाई कर दी।दरअसल प्रेमिका प्रेमी से मिलने उसके घर पहुंची थी।इस दौरान प्रेमिका को सामने देखकर पत्नी और बेटी आग बबूला हो गई और सड़क पर ही उन्होंने प्रेमिका की पिटाई करना शुरू कर दी। पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।