हरदोई: 13 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस लाइन में डीएम,एसपी ने पुलिस व अर्धसैनिक बलों के साथ की ब्रीफिंग
Hardoi, Hardoi | May 11, 2024 13 मई को जनपद हरदोई में लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 का मतदान होना प्रस्तावित है।मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष व सकुशल संपन्न कराने के लिए आज पुलिस लाइन में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी द्वारा मतदान प्रक्रिया में लगे समस्त अधिकारी कर्मचारियों व पुलिस और अर्धसैनिक बलों को ड्यूटी के लिए ब्रीफ किया गया।