मुज़फ्फरनगर: तितावी थाने पर अवैध शस्त्र धारक व अवैध शराब बेचने वालों को SSP की चेतावनी, आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई
थाना तितावी पर शनिवार को आचार संहिता के पालन हेतु SSP अभिषेक सिंह ने संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। SSP ने आगामी लोकसभा चुनाव में आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि लाइसेंसी हथियार धारक का असलाह चुनावी प्रक्रिया के दौरान प्रदर्शित नहीं होना चाहिए एवं अवैध शराब बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।