बेमेतरा: बेमेतरा के जयस्तंभ चौक में प्रदर्शन कर रहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने CM के नाम SDM को सौंपा ज्ञापन
आज शुक्रवार को शाम 05 बजे बेमेतरा के जय स्तम्भ चौक में बेमेतरा जिला के आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ के द्वारा अपनी 04 सूत्रीय मांगो को लेकर 1 दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया है। जिसमें आंगनबाड़ी के कार्यकताओं एवं सहायिकाओं ने नगर में रैली निकाली एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम SDM घनश्याम तंवर को ज्ञापन सौंपा है।