मड़िहान: मड़िहान थाना क्षेत्र के गुरुदेव नगर गांव में तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की हुई मौत घर में मचा कोहराम मौके पर पुलिस
गुरुदेव नगर गांव के प्रदुम का 10 वर्षीय पुत्र अभ्यांस और 7 वर्षीय दिव्यांश शुक्रवार की शाम घर से साइकिल पर सवार होकर निकले थे। देर रात जब घर नहीं पहुंचे तो परिजन गांव में तलाश करने लगे। शाम को तालाब से दूर स्थित गांव के बाबूलाल के खेत में बच्चों की साइकिल पड़ी थी। सूचना पर पहुंचे परिजन बच्चों की जब तलाश की तो दोनों बच्चे तालाब में डूबे मिले मृत अवस्था में।