रॉबर्ट्सगंज: कोन थाना पुलिस ने सघन चेकिंग में फर्जी नंबर प्लेट वाहन और 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार
कोन थाना पुलिस ने सघन चेकिंग के दौरान फर्जी नम्बर प्लेट वाहन व 3 किलो 110 ग्राम अवैध गांजा के साथ हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया,पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान में सफलता प्राप्त हुई।