पटना ग्रामीण: मीठापुर में एक बाइक ने सड़क किनारे पैदल जा रहे व्यक्ति को पीछे से मारी टक्कर,व्यक्ति हुआ घायल
मीठापुर पुरानी बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे पैदल जा रहे हैं व्यक्ति को पीछे से मारी टक्कर जिससे पैदल जा रहे व्यक्ति हुआ घायल. घायल व्यक्ति की उम्र लगभग 45 साल है और जिसका नाम बिट्टू कुमार बताया जा रहा है जो कि पटना सिटी का रहने वाला है. घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने मिलकर बाईपास स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया .