तमाड़ 1: अहमदाबाद में एअर इंडिया का हवाई जहाज दुर्घटनाग्रस्त, विधायक ने जताया दुख
Tamar 1, Ranchi | Jun 12, 2025 तमाड़ विधायक विकास सिंह मुंडा ने कहा कि अहमदाबाद में एअर इंडिया के हवाई जहाज का दुर्घटनाग्रस्त होना अत्यंत आश्चर्य, अफसोस जनक और असामान्य है । इतनी अधिक संख्या में हुए मृत्यु की कल्पना करना भी मुश्किल लगती है । उन्होंने कहा कि उम्मीद है सरकार इसपर गहन जांच करेगी और वर्तमान में पीड़ितों को हर संभव सहयोग करेगी ।