हंडिया: हंडिया में किसानों ने यूरिया की किल्लत को लेकर किया प्रदर्शन, भाकियू टिकैत गुट ने तहसील परिसर में धरना दिया
प्रयागराज के हंडिया में किसानों ने यूरिया की कमी और बिजली आपूर्ति की समस्याओं को लेकर आज सोमवार 15 सितंबर 2025 को सुबह करीब 10:30 बजे धरना प्रदर्शन किया। भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के तहसील अध्यक्ष सूबेदार यादव के नेतृत्व में किसानों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया।सूबेदार यादव ने कहा कि किसानों को बिजली और खाद की उचित आपूर्ति नहीं मिल रही है।