धौलपुर: करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की हुई मौत
सदर थाना क्षेत्र के ओदी का पुरा गांव में करंट की चपेट में आने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजन युवक को जिला अस्पताल धौलपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के अनुसार मृतक अशोक पुत्र जावेद कुशवाहा निवासी ओदी का पुरा बताया गया है। अशोक अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़