फिरोज़ाबाद: बेंदी की पुलिया के पास तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, हादसे में पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल
फ़िरोज़ाबाद के थाना नारखी क्षेत्र के गांव बेंदी की पुलिया के पास तेज रफ़्तार के कहर ने अबधेश नामक शक्स की जान ले ली है। जबकि बेटा अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है। बताया जाता है मयंक नामक युवक अपने पिता अबधेश के साथ बाइक से आगरा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ़्तार बाइक डिस्बेलेश होकर डिवाइडर से टकरा गयी है।