पीथमपुर: सागर लुब्रिकेंट कंपनी में फिर लगी आग, 22 दिन पहले हुई थी 3 मजदूरों की मौत
Pithampur, Dhar | Sep 29, 2025 पीथमपुर की सागर लुब्रिकेंट कंपनी में फिर लगी आग, 22 दिन पहले हुई थी 3 मजदूरों की मौत।पीथमपुर के सेक्टर नंबर 3 स्थित सागर लुब्रिकेंट ऑयल कंपनी में सोमवार को शाम 7:0 के लगभग आग लग गई।फायर ब्रिगेड प्रभारी सुमेर सिंह मेड़ा ने बताया कि एक वाहन से आग पर काबू पा लिया गया।स्थानीय लोग डरे क्योंकि 7 सितंबर को इसी कंपनी में टैंक साफ करते वक्त तीन मजदूरों की मौत हुई थी।