अरवल: डंगरा आहर निवासी लोको पायलट मुहर्रम हुसैन की सतर्कता से टला रेल हादसा, लोगों ने परिजनों को किया सम्मानित
Arwal, Arwal | Feb 3, 2025 डंगरा आहर गांव के निवासी रिटायर्ड शिक्षक निजामुद्दीन अंसारी के पुत्र दक्षिण मध्य रेलवे के लोको पायलट मुहर्रम हुसैन की बहादुरी से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। सोमवार दोपहर 12:00बजे डंगरा आहर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधी और ग्रामीणों ने मुहर्रम हुसैन के परिवार को माला और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और बधाई दीए।