बैतूल जिले में ओवरलोडिंग एक बार फिर बड़े हादसे की वजह बनते-बनते रह गई। भोपाल-बैतूल फोरलेन पर कटी पहाड़ी के पास सोमवार शाम करीब 5 बजकर 45 मिनट पर गन्ने से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई। बताया जा रहा है कि एक ही ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियां अटैच की गई थीं, जिनमें भारी मात्रा में गन्ना लदा हुआ था। अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रॉली पलट गई और फोरलेन पर गन्ना फैल