शुक्लागंज क्षेत्र में गंगा नदी का भीषण कटान जारी है, जिससे मिश्रा कॉलोनी से लेकर रेलवे पुल के नीचे तक के आवासीय क्षेत्रों और कृषि भूमि पर खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है क्योंकि लगभग दस दिन पहले सिंचाई विभाग की एक उच्चस्तरीय टीम के निरीक्षण के बावजूद कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है।