झांसी: मधुर मिलन गार्डन में डांडिया कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में पुलिस ने आसरा NGO के संचालक विकास उर्फ बंटी शर्मा को पकड़ा
Jhansi, Jhansi | Sep 24, 2025 झांसी के सदर बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात को मधुर मिलन गार्डन में आयोजित एक डांडिया कार्यक्रम के दौरान विवाद हो गया। आसरा एनजीओ के संचालक विकास शर्मा उर्फ बंटी शर्मा पर मंच से प्रशासन और अन्य समुदायों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप है। जब कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने इन टिप्पणियों पर आपत्ति जताई, तो शांति व्यवस्था भंग होने गई।