गोंडा जिले के गोंडा-बलरामपुर रोड पर दो दिन पहले हुए भीषण सड़क हादसे में मौत का आंकड़ा बढ़कर तीन हो गया है। गिलौली के पास बस और कार की जोरदार टक्कर में पहले ही दो लोगों की मौत हो चुकी थी, जबकि एक महिला सहित तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए थे।शनिवार 9 बजे हादसे में घायल दो वर्षीय मासूम गणेश उर्फ डुग्गू की भी लखनऊ के चंदन अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।