बरेली: फरीदपुर में तैनात लेखपाल मनीष कश्यप की हत्या के मामले में परिवार की अब फोरेंसिक लैब से होगी डीएनए जांच
फरीदपुर में तैनात लेखपाल मनीष कश्यप की हत्या के मामले में परिवार की अब डीएनए की जांच फोरेंसिक लैब से होगी।पहले यह जांच मुरादाबाद फोरेंसिक लैब से होनी थी , पर परिवार के एतराज के बाद यह जांच अब किसी और लैब से होगी।यह रिपोर्ट 15 दिन के अंदर आने की उम्मीद है। आज बरेली के जिला अस्पताल में समय करीब 1 बजे मनीष कश्यप के बेटे का और मां का ब्लड टेस्ट डीएनए के लिया।