अभियुक्तों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाते हुए बेलहर पुलिस ने थाना क्षेत्र के अमगढ़वा गांव में छापेमारी कर अभियुक्त विकास यादव को गिरफ्तार कर लिया। विकास यादव पर बेलहर थाना में कांड संख्या 255/25 दर्ज था, जिसमें वो फरार चल रहा था। गुरुवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस द्वारा विकास यादव को न्यायिक हिरासत के लिए बांका कोर्ट भेज दिया गया।