चूरू: धनोरी क्षेत्र की युवती ने रतनपुरा गांव के युवक से की लव मैरिज, सुरक्षा की मांग को लेकर एसपी दफ्तर पहुंची
Churu, Churu | Feb 4, 2026 झुंझुनू जिले के धनोरी थाना क्षेत्र की एक युवती द्वारा चूरू जिले के रतनपुरा गांव के युवक से लव मैरिज करने का मामला सामने आया है। शादी के बाद दोनो ने परिजनों से खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। इसी को लेकर दोनों बुधवार को चूरू एसपी दफ्तर पहुंचे और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।