इस्माइलपुर: इस्माईलपुर-बिंद टोली में खतरे के निशान को पार कर गयी गंगा नदी
इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा नदी खतरे के निशान को पार कर तबाही मचाने के लिये मचल रही है. जानकारी के अनुसार इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा नदी खतरे के निशान 31.60 मीटर से आठ सेंटीमीटर ऊपर अर्थात 31.68 मीटर पर बह रही है. इस्माईलपुर पुरानी दुर्गामंदिर के निकट पानी का दबाव तेज हो गया है. गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के साथ निचले हिस्से में बाढ़ का पानी घुसा..