इस्माइलपुर: नवादा बाजार मे शराब के नशे में हंगामा करते पियक्कड़ धड़ाया
ख़रीक थाना रात्री गस्ती टीम को सूचना मिली कि नवादा बाजार मे एक व्यक्ति शराब के नशे में गाली गलौज कर रहा है। सूचना मिलते ही गस्ती टीम द्वारा त्वरित कार्यवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचा जहां उक्त पियक्कड़ पुलिस को देख भागने लगा। वही उपस्थित बल के सहयोग से पकड़ने के दौरान पुलिस पर हमला किया गया। गिरफ्तार अभियूक्त का जांच करने पर अल्कोहॉल की पुष्टि हुई।