इस्माइलपुर: विक्रमशीला पहुंच पथ के समीप मोटरसाइकिल सवार दो कारोबारी शराब के साथ गिरफ्तार
इस्माइलपुर थानांतर्गत गस्ती के क्रम में विक्रमशीला पहुंच पथ के समीप वाहन जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति को कुल 4.125 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियूक्त इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के जयमंगल टोला ज्योतिष कुमार पिता भोला मंडल और छोटू कुमार पिता विष्णुदेव मंडल है।