वनग्राम सिरवेल में महादेव का शिवडोला प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास एवम भक्ति भाव के साथ निकाला गया। आयोजन में क्षेत्र के आदिवासी समाज के लोग बड़ी तादाद में ढोल मांदल के साथ शामिल हुए। प्राकृतिक गुफा से शिवडोला प्रारंभ हुआ,जो ग्राम के विभिन्न मार्गों से होकर पुनः मंदिर परिसर पहुंचा। जहां पर महाआरती कर शिवडोले का समापन किया गया।