मल्लीताल रिक्शा स्टेंड के समीप स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा को नये स्थान पर स्थापित कर दिया गया है। जल्द ही लोक निर्माण विभाग चौराहे का चौड़ीकरण का कार्य शुरु करेगी। बता दें कि शहर के सात चौराहों के चौड़ीकरण प्रोजेक्ट के तहत मल्लीताल स्थित पंत प्रतिमा को दस मीटर नगर पालिका की ओर विस्थापित किया जाना था।