अररिया: खरैया बस्ती में बिजली पोल के समीप खेलने के दौरान एक बालक को बिजली करंट लगने से हुआ अचेत, इलाज जारी है
Araria, Araria | Jan 13, 2025 शहर के खरैया बस्ती वार्ड संख्या 11 में बिजली पोल के समीप खेलने के दौरान एक बालक को बिजली करंट लगने से अचेत हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सोमवार को दोपहर 2 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में बालक का इलाज किया जा रहा है. वहीं बालक खरैया बस्ती निवासी मोहम्मद हसनैन के बेटे अब्दुल मुतलिब बताएं जा रहे हैं.