अररिया: शिवपुरी भूदान टोला में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
Araria, Araria | Jan 13, 2025 शहर के शिवपुरी भूदान टोला वार्ड संख्या 09 में एक 22 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका की पहचान रवि मंडल की पत्नी, मधु माला देवी के रूप में हुई है। रविवार की देर रात 8 बजे मृतका के सास ने उसके पिता तिलकचंद मंडल को फोन कर बताया कि उनकी बेटी की तबीयत बिगड़ गई है और वे जल्दी आकर देख लें।