हरदोई: कोतवाली देहात के अटवा असिगांव में दिन दहाड़े हुई मारपीट में घायल का मेडिकल कालेज में पुलिस की निगरानी में हो रहा इलाज
Hardoi, Hardoi | May 10, 2024 बुधवार को कोतवाली देहात के अटवा असिगांव के पूर्व प्रधान सुधीर सिंह अपने भाई प्रमोद सिंह और साथियों के साथ वहां तकरीबन 40 बीघा सरकारी ज़मीन पर रोक के बाद भी वहां लगी गेंहू की फसल को काट रहा था। इसका पता होते ही गांव निवासी इदरीस गाज़ी वहां पहुंचे और जबरन फसल काटने का विरोध करने लगे,उसी पर पहले तो उन्हे गाली-गलौज की गई,फिर लाठी-डंडो से हमला कर दिया गया।