डोमचांच प्रखंड के तेतरियाडीह गांव निवासी सागर कुमार (पिता– दशरथ मेहता) और रंजन कुमार (पिता– देवनारायण मेहता) मंगलवार को दुर्गा मंदिर से माँ दुर्गा का आशीर्वाद लेकर स्केटिंग के माध्यम से माँ वैष्णो देवी धाम की यात्रा पर रवाना हुए। दोनों युवा लगभग 2500 किलोमीटर की यात्रा स्केटिंग करते हुए तय करेंगे, जो करीब 40 से 45 दिनों में पूरी करने का लक्ष्य है।