श्रीगंगानगर। भारत विकास परिषद प्रताप शाखा द्वारा स्वामी ब्रह्मदेव महाराज को ‘पद्मश्री’ सम्मान की घोषणा पर अभिनंदन किया गया। संस्था पदाधिकारियों ने उन्हें फूलमाला व स्मृति चिन्ह भेंट कर आशीर्वाद लिया। शुक्रवार शाम 6:00 बजे इस अवसर पर अध्यक्ष तरसेम तायल, सचिव रवि सोनी सहित शाखा के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।