माण्डल: किशनपुरा चौराहे के समीप मिट्टी से भरे डंपर की टक्कर से ट्रेवल्स बस पलटी, एक महिला गंभीर घायल, बस में करीब 30 यात्री थे
मांडल थाना क्षेत्र के किशनपुरा चौराहे के पास न्यू पवन ब्रिक्स के सामने रविवार सुबह करीब 8 बजे एक मिट्टी से भरे तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने निजी ट्रेवल्स बस को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस सड़क से उतरकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।