शामली: शामली जिले में अपराध शाखा प्रभारी को डिप्टी एसपी के पद पर प्रोन्नत किया गया, एसपी ने कंधों पर लगाए स्टार
Shamli, Shamli | Apr 1, 2026 बुधवार शाम साढ़े 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया जिले की अपराध शाखा में बतौर प्रभारी निरीक्षक तैनात देशराज सिंह पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत हुए हैं। एसपी शामली एनपी सिंह ने पुलिस कार्यालय में उनके कंधों पर स्टार लगाकर पदोन्नति की शुभकामनाएं दी और नवीन दायित्वों का पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करने को प्रेरित किया।