दरभंगा: ज़मीन विवाद में महिला से दुष्कर्म का प्रयास, पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के बाजितपुर पंचायत में जमीनी विवाद को लेकर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 20 नवंबर की सुबह करीब 9 बजे घर में घुसकर एक अकेली महिला के साथ कई लोगों द्वारा जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास किए जाने का आरोप लगा है। विरोध और शोर-शराबे के बाद आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट पर रॉड और ईंट से हमला कर उसे बेहोश कर दिया।