स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले के टूट जाने से पूरे गांव का गंदा पानी चारों ओर फैल गया है, जिससे कई घर प्रभावित हैं और खेतों में खेती करना भी मुश्किल हो गया है। यहां तक कि पानी के जमाव से पेड़-पौधे सूखने लगे हैं। वर्तमान मुखिया से निराश होकर सामाजिक कार्यकर्ता सूर्य मोहन ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ईमेल के जरिए की थी।