बीकापुर: हैदरगंज थाने में समाधान दिवस पर SDM न्यायिक बीकापुर ने सुनी जनता की शिकायतें, 9 शिकायतों में 1 का भी नहीं हुआ निस्तारण
शनिवार को हैदरगंज थाने में लगे समाधान दिवस में SDM न्यायिक बीकापुर BK प्रसाद और SI महेंद्र सरोज ने जनता की शिकायतों को सुना, समाधान दिवस में कुल 9 शिकायतें आई, जिनमें 6 राजस्व संबंधित रही, तो 3 पुलिस संबंधित शिकायत शामिल रहीं, थाने पर पुलिस फोर्स की कमी और भारी बारिश के चलते मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका, हेडकांस्टेबल K K यादव सहित मौजूद रहे ।