बीकापुर: गोस्वामी का पुरवा करौंदी गांव में द्वार पर खेल रहा 6 वर्षीय बच्चा छुट्टा साड़ के हमले में घायल, इलाज के दौरान हुई मौत
खबर बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत धरेटा दशरथपुर के मजरे गोस्वामी का पुरवा करौंदी की है, जहां निवासी राजकुमार गोस्वामी ने बताया कि बीते मंगलवार को उसका 6 वर्षीय पुत्र अनमोल अन्य बच्चों के साथ घर के सामने खेल रहा था, अचानक छुट्टा साड़ ने उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, लखनऊ ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।